प्रह्लाद जोशी शिक्षा मंत्रालय: पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करूंगा जिम्मेदारी का निवर्हन

Spread the love

प्रह्लाद जोशी शिक्षा मंत्रालय: धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का प्रभार

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी ने रविवार को विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। साथ ही उन्होंने मीडिया से बात की । उन्होंने कहा कि जिस भरोसे के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निवर्हन करूंगा।

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन चल रहा था। जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की लगातार मांग की जा रही थी, छात्रों के प्रतिनिधियों और सरकार के बीच हुई बातचीत के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा सौंप दिया।

धर्मेंद्र प्रधान की ओर से इस्तीफा सौंपे जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। जिसके बाद उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया। शिक्षा मंत्रालय का एडिशनल चार्ज लेने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे भरोसे के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है। मैं कल कर्नाटक में था. मैं कल रात यहां पहुंचा और आज सुबह चार्ज लेने आया। मैंने चार्ज संभाल लिया है।


Spread the love

Related posts