रक्तदान महादान: जिला अस्पताल में आयोजित हुआ शिविर, युवाओं ने किया प्रतिभाग

Spread the love

रक्तदान महादान: रक्तदान ही सबसे बड़ा दान-सुरेश यादव

अयोध्या। रक्तदान ही सबसे बड़ा दान है। यह सीधे तौर पर मानव धर्म की सेवा के कार्य में लगता है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी मरते हुए व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। यह बाते अयोध्या धाम समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान कही।

जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे युवाओं व नागरिकों ने रक्तदान किया। इस दौरान समाजसेवी ने अपनी संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं को फल और फ्रूटी वितरित कर उनके इस सेवा भाव की सराहना की।

उन्होंने पूरे देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान का हिस्सा बनना चाहिए। क्योंकि जीवन की डोर को टूटने से बचाने के लिए रक्तदान बेहद जरूरी है और यही सबसे बड़ा महादान है।

इस अवसर पर जिला अस्पताल ब्लड बैंक के अधिकारी, कर्मचारी सहित अयोध्या धाम समाजसेवी संस्था के कई पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

Related posts