Crime News: गहने चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार, लाखों के सोने-चांदी के जेवर बरामद

Spread the love

Crime News: गहने चोरी के मामले में महिला गिरफ्तार, लाखों के सोने-चांदी के जेवर बरामद

अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के सलारपुर सहादतगंज में मंगलवार को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला के पास से चुराया गया गहना जेवर बरामद किया है।

क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को कैंट थाना क्षेत्र के सलारपुर सहादतगंज में चोरी का मामला प्रकाश में आया था। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया था और जांच पड़ताल में जुटी थी। मामले में पीड़ित परिवार की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विवेचना में जुटी कैण्ट थाना के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह की टीम ने गद्दोपुर से पैगापुर की ओर जाने वाले रास्ते में पड़ने वाले रेलवे अंडरपास से 46 वर्षीय महिला आरती यादव निवासी सलारपुर सहादतगंज थाना कैंट को गिरफ्तार किया है।

पकड़ी गई महिला की निशानदेही पर एक सेट सोने की बाली, एक सेट सोने का झाला, एक सोने का हार, एक सोने की माथबेंदी, सोने की दो अंगूठी, सोने की एक चैन, सोने की एक मंगलसूत्र, दो सेट बच्चे के हाथ का कंगन व एक सेट चाँदी की पायल, बच्चे का एक सेट (02 पीस), दस पीस चाँदी की बिछिया, एक सेट चाँदी का पायल और सोने का पानी चढ़ा एक सेट चांदी का हाथ फूल बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया जा रहा है।


Spread the love

Related posts