अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योग हम सभी के लिए वरदान, इसे दैनिक जीवन में शामिल करें-जेपीएस राठौर

Spread the love

राम की पैड़ी पर योग करते जनप्रतिनिधि और अधिकारी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह हुआ आयोजन, राम की पैड़ी पर योगाभ्यास कार्यक्रम का सहकारिता मंत्री ने किया शुभारंभ

जनप्रतिनिधि, अधिकारियों व आम जनमानस ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे जनपद के अलग-अलग स्थाओं पर लोगों ने योगाभ्यास कर एक दूसरे को इसे दैनिक जीवन में अपनाने और स्वस्थ व निरोग रहने का संदेश दिया, साथ ही नियमित योग करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ व निरोग रहने की जानकारी दी।

12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राम की पैड़ी पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया है, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन की शुरुआत की। इसी के साथ जिले के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों सहित आम जनमानस ने योगाभ्यास कर लोगों से दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील की।

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर और मन शांत रहता है, इसे सभी लोग अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाये। उन्होंने कहा कि यह योग पद्धति ऋषि मुनियों के प्राचीन काल से ही चली आ रही है। ऐसे में योग हमारे लिए वरदान है, इसको नियमित करने से हमारा शरीर तो स्वस्थ रहेगा ही मन भी शांत रहेगा।

डॉ भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में योग दिवस

शिक्षक, खिलाड़ी और संतों ने भी किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में योग दिवस मनाया गया जिसमें शिक्षक, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग महिला एवं पुरुष, संत महंत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्टेडियम में फुटबॉल के मैदान में सभी लोगों ने योग किया। स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ सिद्ध हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम के महंत, महंत संजय दास ने किया।

उन्होंने बताया कि योग आज हमारे लिए बहुत जरूरी है, योग से शरीर स्वस्थ ही नहीं मानसिक रूप से भी व्यक्ति स्वस्थ रहता है और जब व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ रहेगा, तो वह अपने पर्यावरण को भी स्वस्थ रखेगा आज योग सभी के लिए जरूरी हो गया है योग की महत्वता के बारे में अगर बताएं तो देश – विदेश हर जगह योग की आवश्यकता व महत्व बढ़ता दिख रहा है।

अनिमेष सक्सेना (RSO ) जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम ने बताया कि योग हमारे लिए इतना आवश्यक हो गया है कि अगर हमको स्वस्थ रहना है और देश की युवाओं को अपने भविष्य बनाना है तो योग अति आवश्यक है, हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हमारा भारत स्वच्छ सुंदर, रोग मुक्त भारत देश बने इसके लिए हम सभी को योग जरूर करना चाहिए हमारे सभी से अपील है कि चाहे वो युवा हो बुजुर्ग हो हर किसी को योग करना चाहिए और आज इस अवसर पर इस स्टेडियम में, बुजुर्ग महिला पुरुष युवा वह हर वर्ग के लोग उपस्थित हैं जिन्होंने आज योग किया और सब का यह सपना है कि हम अपने भारत को सुंदर स्वच्छ व रोग मुक्त बनाएं।

चटाई व टी-शर्ट न मिलने से नाराज लोग

नहीं मिली चटाई व टी-शर्ट तो लोगों ने जताई नाराजगी

12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को योग को दैनिक जीवन में शामिल करने से होने वाले फायदों के प्रति जागरूक किया गया। इसी को लेकर गुलाबबाड़ी में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। हालांकि गुलाबबाड़ी में उस समय स्थिति असहज हो गई जब योगाभ्यास के लिए पहुंच कुछ लोगों ने चटाई व योग किट न उपलब्ध कराए जाने का आरोप लगाया। इसी को लेकर लोग नाराज भी हो गए। योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रो. आरबी सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को न तो चटाई मिली है, न ही टी-शर्ट और नहीं किट मिला है, उनका आरोप है योग किट मिलने को लेकर उन्होंने प्रयास किया लेकिन कुछ लोगों को मिल नहीं। हालांकि लोगों ने इसके प्रति थोड़ी नाराजगी जाहिर की है।


Spread the love

Related posts