अयोध्या समाचार: चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

अयोध्या समाचार। जिले की थाना रौनाही पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 6 आईफोन और 21 एंड्रॉयड फोन बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना रौनाही की पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग जगहों से चोरी किए गए 27 मोबाइल फोन के साथ दो अभियुक्ता चंदा सबर पत्नी दीपक सबर, निवासी -इंचड़ा, थाना-जादूगोड़ा, जनपद-पूर्वी सिंहभूम झारखंड व पुरिला पत्नी राहुल, निवासी-इंचड़ा, थाना-जादूगोड़ा, जनपद-पूर्वी सिंहभूम झारखंड को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गई अभियुक्तों से पूछताछ करने पर पता चला कि इनके द्वारा गाड़ियों, बाजार व घरों से मोबाइल चोरी किया जाता है। पुलिस का कहना अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक लाल चन्द्र सरोज थाना रौनाही, उ.नि. आकाश शुक्ला थाना रौनाही, उ.नि. बालेन्द्र प्रताप सिंह थाना रौनाही, म.उ.नि. सुरभि लता थाना रौनाही, म.का. धीरज यादव थाना रौनाही शामिल रहे।


Spread the love

Related posts