
Crime News: दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की चार बाइक बरामद
अयोध्या। अयोध्या कोतवाली पुलिस ने रामनगरी के विभिन्न स्थलों से श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के वाहन प र हाथ साफ करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की चार मोटर साईकिल बरामद की है।
बुधवार को क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अयोध्या कोतवाली पंकज कुमार सिंह की पुलिस टीम ने सरजू नगर कालोनी के पास जंगल से महेश तिवारी (20 वर्ष) निवासी सोनी हरलाल कोतवाली नगर जिला गोण्डा और शिवाकान्त तिवारी उर्फ वीरु (19 वर्ष) निवासी सोनी हरलाल कोतवाली नगर जिला गोण्डा को गिरफ्तार किया है।
इनके पास से कुल चार मोटरसाइकिल यूपी 42 एजे 1070,यूपी 51एएम 8957,यूपी 42 बीडी 7248 और यूपी 32 केडब्ल्यू 6159 बरामद हुई है। बाइक चोरी के तीन मामलों में पीड़ितों की ओर से अज्ञात के खिलाफ वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एक बाइक इन्होंने अन्य थाना क्षेत्र से चोरी करने की बात कबूल की है। उन्होंने बताया कि महेश तिवारी के खिलाफ पहले से अयोध्या कोतवाली और गोंडा में चोरी और धोखाधड़ी के चार तथा शिवाकान्त तिवारी उर्फ वीरु के खिलाफ अयोध्या कोतवाली व गोंडा में चोरी के कुल दो मामले दर्ज मिले हैं ।
सीओ ने बताया कि दर्ज बाइक चोरी के मामलों में बरामदगी की धारा बढ़ा दोनों का मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया गया है।
