गोंडा समाचार: तहसील पहुंचे वृद्ध की मौत, हार्टअटैक से मौत की आशंका

Spread the love

गोंडा समाचार: जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित तहसील परिसर में सरकारी कार्य से गये एक बुजुर्ग को हार्टअटैक आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उपजिलाधिकारी सदर जितेन्द्र गौतम ने बताया कि नगर क्षेत्र के सीताराम पुरवा के रहने वाले 60 वर्षीय अनिल श्रीवास्तव सरकारी कार्य से तहसील के रिकार्ड रूम में बैठे थे कि अचानक वे अचेत अवस्था में होकर जमीन पर लेट गये।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्वकर्मियों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस के जवानों ने मौके पर पीड़ित को बचाने के लिये तमाम प्रयास कर उन्हें राजस्वकर्मियों के साथ मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। जहां अनिल श्रीवास्तव को चिकित्सकों ने मेडिकल जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार विधिक कार्यवाही कर शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, उसी के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related posts