चोरी का खुलासा: चोरी के माल और बाइक सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Spread the love

 

चोरी का खुलासा: बीकापुर। चोरी की घटना के दूसरे दिन तारुन पुलिस ने चोरी के माल सहित चोरी में उपयोग की गई चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

थाना प्रभारी तारुन देवेंद्र पांडे ने बताया कि ग्राम चितावां रैकवार पट्टी निवासी राम भवन वर्मा पुत्रराम दुलारे बर्मा द्वारा गत 2 जून को थाने पर सूचना दी गई कि बीती 1 /2 जून की रात अज्ञात चोरों द्वारा सीढ़ी लगाकर घर में घुसकर आलमारी में रखा ₹15000 नगद ,एक सोने कीअंगूठी, चांदी का पायल, दो जोड़ी चांदी का विछुवा, सोने की मटर माला लॉकेट सहित, एक सफेद अंगूठी काला नग लगा हुआ तथा मेरा व मेरे लड़के का आधार कार्ड चोरी कर लिया गया।

इस सूचना पर मुकदमा अपराध संख्या 205 / 2026 बीएनएस की धारा 305 ( a ) ,331(4), 317 (2 )के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई जिसके तहत राकेश कुमार पुत्र जय प्रकाश निवासी रैकवार पट्टी थाना तारुन उम्र 20 वर्ष, संतोष कुमार पुत्र मनीराम निवासी अरवत थाना महाराजगंज उम्र 24 वर्ष को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर घटना का अनावरण करते हुए प्रश्नगत चोरी की घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल जो आरोपियों ने गोसाईगंज से 20 फरवरी 2026 को जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर up 42au 6430 चोरी कीथी को भी बरामद किया गया।

तारुन थाने में मुकदमा अपराध संख्या 251/ 2023 धारा 147 ,323 ,504, 506 व गोसाईगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 41/ 2026 धारा 303 (2 ) ,317 (2 ) तथा महाराजगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 176 / 2026 धारा 380 /411 व इसी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 278/ 2024 धारा 8/ 21 एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उसने गोसाईगंज बाजार से मोबाइल किस्त पर खरीदा था उसका वकाया पैसा दिया इसके अलावा एक डॉक्टर का भी वकाया पैसा दिया आरोपियों ने यह भी बताया कि हम लोग एक कैटर्स के यहां थाली धोते थे जहां हम दोनों की जान पहचान हुई।

 

थाना प्रभारी श्री पांडे ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल के अलावा एक अदद पीले धातु की अंगूठी, सफेद अंगूठी ,चोरी के बचे 370 रुपए ,आधार कार्ड बरामद किया गया बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी 3 जून की सुबह ऐमी घाट पुल से की गई गिरफ्तार करने वालों में मेरे अलावा उपनिरीक्षक अरुण पटेल, कांस्टेबल दिनेश पाल ,मोहित कुमार , शिवम, मोनू यादव आदि रहे दोनों आरोपियों को आज जेल भेज दिया गया।


Spread the love

Related posts