सिरफिरे युवक का कारनामा: ट्रेन की बोगी पर चढ़ कर मचाया उत्पात, पुलिस कर रही है पूछताछ 

Spread the love

सिरफिरे युवक का कारनामा: मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस और आरपीएफ ने युवक को सकुशल उतारा, कर रही पूछताछ

अयोध्या। एक सिरफिरे युवक ने बुधवार को पुलिस को खूब छकाया, हालांकि जीआरपी पुलिस और आरपीएफ ने समय रहते उसे काबू में किया और किसी अनहोनी को होने भी टाल दिया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह वायरल वीडियो शहर के अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां एक सिरफिरा युवक सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी पर चढ़ गया और हाइटेंशन तारों के बीच दौड़ने लगा। युवक की इस हरकत से यात्रियों में आफर तफरी मच गई वहीं जीआरपी पुलिस और आरपीएफ भी मौके पहुंच गई।

कोई अनहोनी न हो इसको लेकर रेलवे की और से विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई। सिरफिरे युवक की इस हरकत से सभी सकते में आ गए और जीआरपी पुलिस आरपीएफ की टीम ने उसे ट्रेन की बोगी से सकुशल उतारने की कवायद शुरू कर दी, हालांकि काफी देर तक चले इस घटनाक्रम में सभी पसीने छूट गए।

जीआरपी पुलिस और आरपीएफ की टीम उस युवक को समझाने बुझाने में लग गई और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सकुशल ट्रेन की बोगी से नीचे उतार लिया, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि पूरे घटनाक्रम के दौरान ट्रेन करीब 45 मिनट तक रुकी रही, युवक को सकुशल उतारने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य की रवाना की गई।

युवक अयोध्या के हनुमानगढ़ी के निकट का रहने वाला बताया जा रहा है, फिलहाल युवक की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं सकी है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।


Spread the love

Related posts