गोंडा सड़क हादसा: रेस्क्यू कर रहे लोगों को कार ने रौंदा, 4 की मौत, 5 घायल

Spread the love

गोंडा सड़क हादसा: मददगारों पर मौत बनकर टूटी कार, गोंडा में दोहरे हादसे में 4 की मौत, 5 घायल

गोंडा: कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में गोंडा लखनऊ मार्ग पर नरायनपुर भलियनपुरवा के पास उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब देर रात सवा 10 बजे एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने 9 लोगों को रौंद दिया। अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे एक हादसे में मददगार बने लोगों को कुचल दिया।

पहले एक कार ने पैदल राहगीरों और बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी और पलट गई उसके बाद ग्रामीण जब रेस्क्यू में जुट थे इसी बीच दूसरी कार ने ग्रामीणों को रौंद दिया और फरार हो गया। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख – पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया।

इस भीषण हादसे में सूर्यवंशम पुरवा निवासी 25 वर्षीय गुलशन, भलियनपुरवा निवासी 40 वर्षीय हसन मोहम्मद व इम्तियाज अली तथा तरहटा निवासी संजय कुमार तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के शिकार विनय प्रताप सिंह, तबरेज अली, परवेज, अंशुमान और शनि गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही करनैलगंज विधानसभा के क्षेत्रीय भाजपा विधायक अजय सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन समेत तमाम लोग और पूरा जिला प्रशासन के साथ पुलिस अमला अस्पताल पहुंच गया। जहां घायलों का इलाज जिला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है वहीं गम्भीर हालत में परवेज और अंशुमान को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

वहीं पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना करने वाले वाहन को थाने पहुंचाया है साथ ही एक युवक को जो दुर्घटना करने वाले वाहन में मौजूद था उसको गिरफ्तार कर उसके अन्य साथियों के तलाश में जुट गई है। जिलाधिकारी ने बताया की सभी का समुचित इलाज कराया जा रहा है और मृतकों को अहेतुक सहायता के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।


Spread the love

Related posts