
सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण पासी करेंगे नेतृत्व
अयोध्या। पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर Samajwadi Party लगातार मुखर होती जा रही है। इसीक्रम में समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में 26 मई को मिल्कीपुर तहसील में एक ज्ञापन सौंपा जायेगा।
यह जानकारी समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण पासी ने शनिवार को दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गई है, जिसके कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अभी हालही में पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई वृद्धि का असर केवल आम जनता की जेब पर पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने Neet Paper Leak मामले पर भी BJP सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से Paper Leak के मामले सामने आ रहे हैं, वह सही नहीं है। इससे परीक्षा की तैयारियों में जुटे बच्चों भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है साथ उनका मनोबल भी गिरता जा रहा है। ऐसे में सरकार को जरूरी कदम उठाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो।
सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली कटौती से स्थानीय लोग बेहाल है। इसके अलावा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर २६ मई को इनायतनगर चौराहे से मिल्कीपुर तहसील तक पैदल मार्च निकाला जायेगा, इसके साथ ही मिल्कीपुुर तहसील में ज्ञापन सौंप कर उक्त मुद्दों के निराकरण की मांग की जाएगी।

