Road Accident : सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे की हुई मौत, अन्य घायल

Spread the love

Road Accident : झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई से मिलने जा रहा था आबान अहमद, पुलिस जांच में जुटी

झांसी। झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई से मिलने जा रहे माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद की गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई। साथ ही एक अन्य की भी मौत ही गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मौके की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार आबान अहमद अपने कुछ साथियों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने के लिए प्रयागराज से निकला था। उसकी गाड़ी झांसी – कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची की सड़क पर एक जानवर के अचानक आ जाने से उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद व एक अन्य की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पुलिस और रेस्क्यू टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। झांसी में हुई इस दुर्घटना के बाद पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।


Spread the love

Related posts