
Ayodhya News : जल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बालिका को सुरक्षित बाहर निकाला
अयोध्या। स्नान के दौरान शनिवार को सरयू नदी में एक बालिका के साथ हादसा हो गया। स्नान के दौरान वह जेटी के नीचे सरयू के गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। माजरा देख सक्रिय जल पुलिस ने उसको सकुशल बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार सृष्टि (10 वर्ष) पुत्री बाल गोविन्द निवासी ग्राम फुलवरिया थाना गुलरवरिया जिला गोरखपुर अपने परिजनों के शनिवार को अयोध्या दर्शन पूजन के लिए आई थी। परिवार के साथ वह सरयू नदी में स्नान कर रही थी और इसी दौरान वह अचानक जेटी के नीचे गहरे पानी में चली गई तथा डूबने लगी। बच्ची को डूबता देख घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं ने हल्ला गुहार मचाई। जिसके बाद ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस सक्रिय हुई।
जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य का कहना है कि तत्काल टीम को नदी में उतार रेस्क्यू अभियान शुरू कराया गया। अभियान के तहत जवानों ने बालिका को सकुशल बाहर निकाल लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसका श्रीराम अस्पताल में इलाज कराया गया है। बचाव अभियान में कांस्टेबल मनोज पाल, कांस्टेबल लालमणि, कांस्टेबल मेहर सिंह, कांस्टेबल नित्यानन्द यादव, कांस्टेबल कमरूदिन के साथ समाजसेवी रितेशदाश महत्वपूर्ण भूमिका रही।
