Ayodhya Crime News : चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार, चुराया गया सामान बरामद 

Spread the love

Ayodhya Crime News :  नगर कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से चुराया गया इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक सामान बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की ओर से कोतवाली में इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक सामान चोरी होने की शिकायत दी गई थी। शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना और आरोपी की तलाश में जुटी थी। चौकी प्रभारी फतेहगंज उपनिरीक्षक विकास गुप्ता और चौकी प्रभारी नवीन मंडी संजय यादव की पुलिस टीम ने मर्चरी हाउस के सामने से 26 वर्षीय आकाश यादव निवासी लक्ष्मी सागर के पीछे मोहल्ला लाल बाग थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया है।

इसके पास से पुलिस ने एक फायर इन्स्टीग्यूसर,बजाज कम्पनी का एक एग्झास्ट फैन,जिओ कम्पनी का एक एयर फाइबर बाक्स,तीन इलेक्ट्रिक तराजू, दो ग्रान्डर मशीन एक्सट्रीम कम्पनी की,दो इलेक्ट्रिक ट्रीमर, एक इलेक्ट्रिक प्लेनर टाप लाइन कम्पनी,

ब्लैक हार्स कम्पनी का एक इलेक्ट्रानिक प्लेनर,हाईमैक्स कम्पनी की एक कटर मशीन और एक हरे रंग की कटर मशीन,दो एक्सटेन्शन बोर्ड,दो लैपटाप चार्जर,एक बन्डल केबल तथा एक सिलींग फैन बरामद किया है। दर्ज मुकदमें में बरामदगी की धारा बढ़ा आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है। उन्होंने बताया कि आकाश के खिलाफ पहले से नगर कोतवाली में मारपीट का मामला दर्ज मिला है।


Spread the love

Related posts