
Indian Idol 16 Winner: ट्रॉफी जीतना उनके लिए सपने के सच होने जैसा-ज्योतिर्मयी नायक
मुंबई ! इंडियन आइडल 16 का खिताब अपने नाम करने वाली ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक ने कहा इंडियन आइडल 16 की ट्रॉफी जीतना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है! ज्योतिर्मयी नायक ने कहा कि इस शो के दौरान अपने अनुभव को भी साझा किया! उन्होंने कहा की इस सफर ने उन्हें बेहतर सिंगर ही नहीं अपितु बेहतर इंसान बनाया है,यहाँ मिली सीख उनके भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी! उन्होंने कहा की फ़िलहाल वह इस पल को महसूस करना चाहती हैं!
उन्होंने अपने सपनों के बारे में भी बताते हुए कहा कि उनकी इच्छा श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह के साथ किसी ओरिजिनल गाने में काम करने की है. इसके अलावा वह आलिया भट्ट के लिए प्लेबैक सिंगिंग करना चाहती हैं! साथ ही यह भी कहा की यदि कभी किसी बायोपिक में गाने का मौका मिले, तो वह महान गायिका आशा भोसले की बायोपिक के लिए अपनी आवाज देना पसंद करेंगी!
