
बॉलीवुड न्यूज़: द ओडिसी और धमाल 4 का भी बढ़ा कलेक्शन
मुंबई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व अभिनेता विजय थलपति की फिल्म जन नायकन के रिलीज होने के महज दो दिनों में अच्छी कमाई की है। हालांकि यह जन नायकन फिल्म विजय थलपति की आखिरी फिल्म है।
जन नायकन के अलावा द ओडिसी और धमाल 4 भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, दोनों की कलेक्शन में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।
एक्टर विजय थलपती स्टारर फिल्म जन नायकन ने पहले दिन 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब तक फिल्म का कलेक्शन 63.85 करोड़ रुपये हो चुके हैं। वही यदि हॉलीवुड फिल्म द ओडिसी को भी लोगों का प्यार मिल रहा है।
17 जुलाई को रिलीज हुई क्रिस्टोफर नोलन अभिनीत यह फिल्म का कुल कलेक्शन 97.15 करोड़ रुपये हो चुका हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शतक पूरा करेगी। इसके अलावा धमाल 4 भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
अभिनेता अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, अंजलि आनंद और संजीदा शेख जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हुई थी। अब तक धमाल 4 का कुल कलेक्शन 139.15 करोड़ रुपये हो चुका है।
