IMD Rain Alert: उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 10 राज्यों भारी बारिश का अलर्ट 

Spread the love

file photo

IMD Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर सहित गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा के लिए भी जारी किया अलर्ट 

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने  उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 10 राज्यों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 14 घंटे मौसम के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहेंगे। इस दौरान कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने और जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है।

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो  उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में सोमवार से तेज बारिश की सम्भावना जताई है। विभाग के अनुसार  उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली- एनसीआर, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। साथ ही तेज हवाएं चलने का अनुमान  है।

मौसम विभाग के अनुसार मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, कानपुर, बदायूं, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, कन्नौज, कुशीनगर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया समेत कई जिलों में 27 से 30 जुलाई के बीच व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। वहीँ दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है। हालांकि दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और कई इलाकों में तेज बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबकि  बिहार में मानसून सक्रिय  है।

 इसके आलावा  मौसम विभाग ने 27, 28 और 29 जुलाई के लिए गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में 27 से 31 जुलाई के बीच भारी बारिश का अनुमान है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बंद होने और नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

Spread the love

Related posts