अयोध्या समाचार: सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला अज्ञात युवक, मेडिकल कॉलेज रेफर

Spread the love

अयोध्या समाचार: सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला अज्ञात युवक, मेडिकल कॉलेज रेफर

बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के परुआ चौराहे के समीप सड़क के किनारे शुक्रवार शाम एक करीब 32 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। चर्चा है कि अज्ञात युवक को कुछ लोग यहां छोड़ कर चले गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

ग्राम प्रधान जानकी प्रसाद यादव द्वारा एंबुलेंस बुलवाकर अचेत युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया और कोतवाली में भी सूचना दी गई। मौके पर पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे कोतवाल देवेंद्र पांडेय द्वारा युवक के के जेब की तलाशी कराई गई। लेकिन कोई पहचान पत्र नहीं मिला। कुछ पैसे जेब में पड़े हुए मिले। काफी समय तक होश न आने और पहचान न होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक संत कुमार मौर्य ने मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया।

पुलिस कर्मियों द्वारा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात युवक कौन है इसकी जानकारी नहीं हो पाई। सही स्थिति की जानकारी पहचान होने और युवक के होश में आने के बाद ही हो सकेगी। कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि युवक के पहचान का प्रयास कराया जा रहा है।


Spread the love

Related posts