
Cashless Medical Scheme: परिषदीय शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख तक का निशुल्क इलाज
बीकापुर, अयोध्या। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों और अन्य स्टाफ लिए मुख्यमंत्री द्वारा बुधवार को वाराणसी में शुरू की गई मुख्यमंत्री कैशलेश चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम के तहत बीकापुर विकासखंड के अटल बिहारी सभागार में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गोष्टी कभी आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में गोसाईगंज विधायक अभय सिंह द्वारा बीकापुर और तारुन शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के अतर्गत परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों और अन्य स्टाफ को 5 लख रुपए तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
योजना में धन अध्यापक सहायक अध्यापक अनुदेशक रसोईया शिक्षा मित्र भी लाभान्वित होंगे। सभी को योजना से अच्छादित किया जा रहा है। विधायक द्वारा भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया कहा कि सभी गरीबों और जरूरतमंदों को बिना भेदभाव के सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
इस दौरान शिक्षकों शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा तथा संचालन प्रधानाध्यापक हरिओम सिंह ने किया।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी बीकापुर अमित कुमार श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी तारुन यशवंत कुमार, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रियाकांत पांडेय, दंगल सिंह, द्वारिकाधीश उपाध्याय, विद्या यादव, शिक्षामित्र अर्जुन भारती, प्रधान बजरंग प्रसाद, अजय तिवारी, गुड्डू पाठक सहित तमाम लोग शामिल रहे।

