राम मंदिर चढ़ावा चोरी के पैसे से गर्लफ्रेंड को दिया आईफोन, खरीदी कार……..!

Spread the love

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के पैसे से गर्लफ्रेंड को दिया आईफोन, खरीदी कार……..!

अयोध्या: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में पुलिस को एक और अहम सुराग मिला है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ में करीब 19 लाख रुपये खर्च करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इस रकम के इस्तेमाल और इससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के माने तो अविनाश शुक्ला की रिमांड मिलने के बाद अयोध्या पुलिस लाइन में पूछताछ के लिए लाया गया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि चढ़ावे की रकम का बड़ा हिस्सा परिवार के लोगों, दोस्तों और निजी खर्चों पर लगाया गया है।

चढ़ावा चोरी के पैसे से गर्लफ्रेंड को दिलाया आईफोन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि अविनाश शुक्ला ने कथित तौर पर अपने एक भाई की शादी में करीब 6 लाख रुपये खर्च किए, जबकि दूसरे भाई को 5 से 6 लाख रुपये दिए थे। इसके अलावा उसने करीब 3.5 लाख रुपये की एक कार खरीदी थी, जिसे पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने अपने एक दोस्त के खाते में करीब 2.5 लाख रुपये भी ट्रांसफर किए और उसे एक महंगा मोबाइल फोन भी उपहार में दिया। सूत्रों के मुताबिक यह आईफोन था उसने अपने किसी कथित गर्लफ्रेंड के लिए खरीदा था। इसके अलावा कई अन्य लोगों को भी छोटी-छोटी रकम देने की बात सामने आई है। हलाकि अभी इन सभी दावों की जांच की जा रही है।

अविनाश शुक्ला के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने अविनाश के दो भाइयों से भी पूछताछ की है और कई जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस उसके भाई अभिषेक शुक्ला के नाम पर वर्ष 2024 में खरीदी गई जमीन और उन बैंक खातों की भी जांच कर रही है, जिनमें कथित तौर पर रकम भेजी गई थी। साथ ही विभिन्न लोगों तक पहुंची रकम को वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इससे पहले अविनाश शुक्ला के कब्जे से लगभग 20 लाख रुपये नकद, 1,121 अमेरिकी डॉलर, सोने-चांदी के आभूषण, अन्य कीमती सामान और एक कार भी बरामद की थी।


Spread the love

Related posts