मोहर्रम की तैयारियों को लेकर ताजियादारान कमेटी की बैठक, हैदर मेंहदी अध्यक्ष और मोनू मिर्जा बने सचिव

Spread the love

 

मोहर्रम तैयारियों के बीच ताजियादारान कमेटी का गठन, हैदर मेंहदी अध्यक्ष व मोनू मिर्जा सचिव नियुक्त

अयोध्या। मोहर्रम को लेकर ताजियादारान कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार रात राठहवेली में हुसैनी प्वाइंट पर आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या में शिया और सुन्नी समुदाय के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बैठक में पुरानी कमेटी के ओहदेदारों के काम और कमेटी की जिम्मेदारी के निर्वहन में समर्पण को देखते हुए पुनः अधिवक्ता हैदर मेंहदी को अध्यक्ष और मोनू मिर्जा के सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में आगामी 17 जून से शुरू हो रहे मोहर्रम को लेकर कमेटी जिला प्रशासन और समुदाय के बीच समन्वय का काम करेगी।
ताजियादारान कमेटी में हामिद जाफर मीसम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पार्षद सलमान हैदर, वसीम हैदर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। अशफ़ाक हुसैन संयोजक और सैफी कमर नायाब सचिव बनाए गए हैं। परवेज हुसैन नायाब सदर की जिम्मेदारी निभायेगें।

 

सरपरस्त मिर्जा सादिक हुसैन होगें। अध्यक्ष हैदर मेंहदी और सचिव मोनू मिर्जा ने संयुक्त रूप से बताया कि हमेशा की तरह बेहद संजीदगी और ईमानदारी के साथ कमेटी अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। मोहर्रम को लेकर लगातार जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग मिलता रहा है इस बार भी पुलिस, नगर निगम और जिला प्रशासन के साथ मोहर्रम के विभिन्न जुलूसों और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा चल रही है।

बैठक में मकसूद अहमद, आसिफ नवाब, चांद अफजल, तबरेज, जमाल हैदर, तनवीर, जियो हैदर समेत बड़ी संख्या में शिया सुन्नी समुदाय के लोग मौजूद रहे।

 


Spread the love

Related posts