येलो जोन पास विवाद: कांग्रेस नेता ने यलो जोन पास में अनियमितता पर उठाया सवाल, पुलिस से की शिकायत बोले-येलो जोन पास में नाम और फोटो की भिन्नता का मामला अत्यंत गंभीर, दर्ज हो एफआईआर अयोध्या। अयोध्या धाम के अति संवेदनशील क्षेत्रों में प्रवेश के लिए निर्गत किए जाने वाले येलो जोन पास में अनियमितता के मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नगर को…
Read MoreTag: अयोध्या
मुन्ना सिंह चौहान प्रतिमा अनावरण: प्रतिमा अनावरण में न बुलाए जाने पर रालोद पदाधिकारियों का छलका दर्द…
मुन्ना सिंह चौहान प्रतिमा अनावरण: प्रतिमा अनावरण में न बुलाए जाने पर छलका दर्द, जानिए… क्या बोले रालोद अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम सिंह पटेल अयोध्या। सोहावल विकासखंड में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री रहे स्व. मुन्ना सिंह चौहान के प्रतिमा अनावरण में बुलाए न जाने को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं का दर्द छलक उठा। इसको लेकर रालोद अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि आज राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सिंचाई मंत्री स्व. मुन्ना सिंह चौहान जी…
Read Moreसीएम योगी का अयोध्या दौरा: अब भदरसा नहीं भरतनगर भरतकुंड कहिए, दो नगर पंचायत के नाम बदले….
सीएम योगी का अयोध्या दौरा: भदरसा अब भरतनगर भरतकुंड जबकि मां ज्वाला देवी के नाम से होगी नगर पंचायत खिरौनी की पहचान-सीएम योगी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोहावल में आयोजित जनसभा के दौरान भदरसा व खिरौनी नगर पंचायत का नाम बदलने की घोषणा की सीएम योगी ने पूर्व मंत्री स्व. मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण व 217 परियोजनाओं का भी किया लोकार्पण व शिलान्यास अयोध्या। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की योगी सरकार ने प्रदेश में विकास की रफ्तार को तेज कर दिया है, इसी कड़ी…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा कांड: अब महासचिव रहे चंपत राय के आईडी से नहीं बनेंगे वीआईपी दर्शन पास
राम मंदिर चढ़ावा कांड: अब महासचिव रहे चंपत राय के आईडी से नहीं बनेंगे वीआईपी दर्शन पास अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी के बाद अब ट्रस्ट ने सुरक्षा और व्यवस्था में बड़े बदलाव को लेकर अहम कदम उठाना शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दर्शन के लिए जारी होने वाले पास निर्गत करने को लेकर बड़ा कदम उठाया है, ट्रस्ट ने पास जारी करने को लेकर पूर्व महासचिव, पूर्व ट्रस्टी और गोपाल राव की पास आईडी को बंद कर…
Read Moreमानसून 2026: गर्मी से मिली राहत, फुहारों से अटखेलियां करते दिखे बच्चे
मानसून 2026: गर्मी से मिली राहत, फुहारों से अटखेलियां करते दिखे बच्चे दो दिनों में रुक रुक कर हो रही बरसात से सुहाना हुआ मौसम अयोध्या। जिले में मानसून की दस्तक ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई है वहीं किसानों को राहत मिली है। पिछले दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बरसात से भीषण गर्मी की मार झेल आम जनमानस को बड़ी राहत मिली है, जबकि स्कूली बच्चों के लिए यह बरसात किसी वॉटरफॉल से कम नहीं है, बारिश के फुहारों के बीच बच्चे भी अटखेलियां करते…
Read Moreराम जन्मभूमि चढ़ावा प्रकरण: अखिलेश यादव पर भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट का विरोध, सपा छात्रसभा की तहरीर
राम जन्मभूमि चढ़ावा प्रकरण: अखिलेश यादव पर भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट का विरोध, सपा छात्रसभा की तहरीर, पूर्व मंत्री पवन पांडे की सुरक्षा बढ़ाने की मांग अयोध्या। समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक पोस्ट और वीडियो प्रसारित किए जाने के मामले में कोतवाली नगर में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के माध्यम से अखिलेश यादव के संबंध…
Read Moreचढ़ावा चोरी प्रकरण के बावजूद अडिग रही श्रद्धा, रामनगरी में उमड़ रहे श्रद्धालु
चढ़ावा चोरी प्रकरण के बावजूद अडिग रही श्रद्धा, रामनगरी में उमड़ रहे श्रद्धालु अयोध्या। राम मंदिर के चंदा प्रकरण को लेकर देशभर में चर्चाएं भले ही तेज हों, लेकिन रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति पर इसका कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी श्रद्धालु लगातार अयोध्या पहुंच रहे हैं और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी तथा पावन सरयू तट पर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ पहले की तरह बनी हुई है। इसी क्रम…
Read Moreट्रेन हादसा: गोसाईगंज में अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी
ट्रेन हादसा: सियालदह एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, पहचान के प्रयास जारी गोसाईगंज, अयोध्या। गोसाईगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गेट संख्या-94 के पास बुधवार को सियालदह एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। मृतका की उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी और शिवगढ़ गाांव की ओर से रेलवे ट्रैक की तरफ आ रही थी। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही…
Read MoreAyodhya Real Estate: जिओ स्पेयर ग्रुप के डायरेक्टर योगेश जांगिड़ का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया, एमडी तुषार गोयल ने बताया कंपनी की मजबूती का प्रमुख स्तंभ
Ayodhya Real Estate: जिओ स्पेयर ग्रुप के डायरेक्टर योगेश जांगिड़ का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया, एमडी तुषार गोयल ने बताया कंपनी की मजबूती का प्रमुख स्तंभ अयोध्या। रियल एस्टेट क्षेत्र में कार्यरत जिओ स्पेयर ग्रुप के डायरेक्टर योगेश जांगिड़ का जन्मदिवस बुधवार को कंपनी कार्यालय में अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर तुषार गोयल, दिव्या गोयल सहित जिओ स्पेयर ग्रुप के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया।…
Read Moreरेलवे पुल हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत, शारदा नहर से बरामद हुआ शव
रेलवे पुल हादसा: पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटना के कारणों की जांच जारी रूदौली, अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के दल सराय के पास शारदा नहर पर बने रेलवे पुल पर मंगलवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण कुमार रावत पुत्र लवकुश रावत (20) निवासी देवकली का पुरवा मजरे रहीम गंज के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार ट्रेन की टक्कर से अरुण कुमार का शव शारदा नहर…
Read More