Ayodhya News : सावन झूला मेला को लेकर गोंडा-अयोध्या के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

Spread the love

Ayodhya News : 15 अगस्त से मेला सम्पन्न होने तक कुल 24 फेरे लगाएंगी ट्रेनें 

अयोध्या। रामनगरी के पौराणिक और ऐतिहासिक सावन झूला मेला को लेकर रेलवे विशेष ट्रेन चलाएगा। रेल यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन गोंडा जंक्शन और अयोध्या कैंट के बीच चलेगी और 15 अगस्त से मेला संपन्न होने तक कुल 24 फेरे लगाएगी। लखनऊ मंडल के अनुरोध पर बड़ौदा हाउस नई दिल्ली ने विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 05012 गोंडा जंक्शन-अयोध्या कैंट स्पेशल का संचालन 15 अगस्त से 28 अगस्त तक किया जाएगा। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर कुल 12 ट्रिप लगाएगी। वहीं ट्रेन संख्या 05011 अयोध्या कैंट-गोंडा जंक्शन स्पेशल 16 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगी। यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर 12 ट्रिप लगाएगी। यह विशेष ट्रेन गोंडा से रात 9:40 बजे रवाना होगी

इसके बाद बरुआचक, मोतीगंज, झिलाही, मनकापुर जंक्शन, टिकरी, नवाबगंज गोंडा, कटरा, रामघाट हॉल्ट और अयोध्या धाम जंक्शन होते हुए रात 12:10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। जबकि अयोध्या कैंट से गोंडा जंक्शन जाने वाली विशेष ट्रेन अयोध्या कैंट से रात 12:30 बजे रवाना होगी और निर्धारित ठहरावों पर रुकते हुए सुबह 3:30 बजे गोंडा जंक्शन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

विशेष ट्रेन का ठहराव बरुआचक, मोतीगंज, झिलाही, मनकापुर जंक्शन, टिकरी, नवाबगंज गोंडा, कटरा, रामघाट हॉल्ट और अयोध्या धाम जंक्शन पर होगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि

इससे गोंडा और अयोध्या के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेल यात्री ट्रेन के संचालन,समय और अन्य अपडेट के लिए NTES अथवा रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।


Spread the love

Related posts