Road Accident: बाइक सवार को क्रेन ने मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
तारुन, अयोध्या। थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की शाम तारून ननसा मार्ग पर बेलगरा गदुरहवा मोड के समीप क्रेन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया ।
प्रशांत मिश्रा पुत्र रमापति मिश्रा निवासी फतेहपुर कमासिन गुलजार का पुरवा किसी काम से अपनी स्प्लेंडर गाड़ी संख्या यूपी 45W4514 से तारून बाजार आ रहा था। पीछे से तीव्र गति से प्रेम क्रेन सर्विस की क्रेन गाड़ी संख्या यूपी 42 सी टी 1479 के चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । जब तक गांव के लोग दौड़े चालक क्रेन छोड़कर भाग गया। गांव के लोगों ने 112 पुलिस को सूचना दिया थाने के एस आई रितेश सिंह ने घायल को एंबुलेंस के द्वारा तारून सी एच सी पहुंचाया, जहां पर मौजूद डॉक्टर सुशील यादव व फार्मासिस्ट सी पी वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर दर्शन नगर रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि यह क्रेन प्रेम क्रेन सर्विस के नाम है इसके मालिक के मृत्यु के बाद उसके भाई मनोज निषाद व विनोद निषाद चलवा रहे हैं। गाड़ी का ट्रांसफर नहीं हुआ है ।तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी ।
