लखनऊ।भारतीय पत्रकार परिषद उत्तर प्रदेश की इकाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश पर दिन शुक्रवार 25 मार्च को भंग कर दिया गया है,पत्रकारों के कल्याण औऱ विकास के लड़ाई को मजबूत करने के लिए भारतीय पत्रकार परिषद 02 अप्रैल 2022 से उत्तर प्रदेश के समस्त इकाइयों का फिर से गठन प्रक्रिया प्रारंभ करेगा,जिसमे पुराने और कुछ नए चेहरे शामिल होंगे।राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि पत्रकारों के कल्याण के लिए भारतीय पत्रकार परिषद समर्पित है पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, गठन के बाद पूरे देश मे पत्रकार हित में संगठन कार्य करेगा।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय इकाई में इस बार मजबूती के लिए कई नए नाम शामिल होंगे जिसका प्रथम लिस्ट 02 अप्रैल को जारी किया जायेगा। निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष राम जी व्यास ने बताया कि कमेटी उत्तर प्रदेश की भंग कर दी गई है पत्रकारों की सुरक्षा और कल्याण के लिए पुनः गठन प्रक्रिया तेजी से किया जा रहा है,शीघ्र ही गठन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।राम जी व्यास ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 30 जनपदों में जिलाध्यक्ष पद के लिए नाम प्रदेश कार्यालय को भेज दिया गया है,तथा अन्य जनपदों में रिक्त पदों के गठन की प्रक्रिया जारी है।
बीपीपी की उत्तर प्रदेश टीम भंग नए पदाधिकारियों का चयन 2 अप्रैल को
