
Loan Distribution Camp: वृहद ऋण वितरण शिविर में लाभार्थियों को मिला सहारा, 4,500 करोड़ से अधिक बांटे गए ऋण
सीएम युवा योजना समेत विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को मिला ऋण
अयोध्या। मंडल स्तरीय वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं के तहत लाभार्थियों को बड़े स्तर पर ऋण वितरित किया गया। अयोध्या मंडल में 4,500 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरित किया गया। वहीं अकेले अयोध्या जिले में करीब 12,500 करोड़ रुपये के ऋण वितरण किया गया।
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित मंडल स्तरीय वृहद ऋण वितरण शिविर में विभिन्न श्रेणियों के लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया।
लीड बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा समेत मंडल के विभिन्न बैंकों के माध्यम से यह ऋण वितरण किया गया, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मंडल में 4,500 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरित किया गया।
इसमें हाउसिंग, रिटेल, ऑटोमोबाइल, स्वयं सहायता समूहों के साथ-साथ मुख्यमंत्री युवा योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल रहे।
शिविर के दौरान लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें व्यवसाय के लिए पूंजी की आवश्यकता और बैंक ऋण की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा योजना और पीएमईजीपी जैसी योजनाओं के तहत कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। लोगों से अपील की गई कि वे इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने रोजगार और व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। वहीं अयोध्या जनपद में करीब 12,500 करोड़ रुपये के ऋण वितरण की जानकारी दी गई।
