
Goat Theft Case: चोरी गई बकरियों की तलाश में जुटी पुलिस, SOG समेत तीन टीमें लगीं; 30 CCTV कैमरे खंगाले
मिल्कीपुर, अयोध्या। चोरी गई बकरियों को खोजने के लिए एसओजी के साथ साथ तीन टीम लगी हुई है इसके साथ ही पुलिस ने अब तक लगे अलग अलग स्थानो पर 30 सीसीटीवी कैमरे की भी पडताल की गई है, लेकिन अभी तक बकरी चोरी करने वाले चोर का कहीं सुराग नहीं लग सका है। घटना का अनावरण न होने से बकरी चोरी की घटना पुलिस के लिए नाक का सवाल बन गया है।
जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले थाना क्षेत्र के धनैचा गांव से अख्तर अहमद के छप्पर के नीचे बंधी 12 बकरियां में से 11 को चोर खोलकर चुरा ले गए, सुबह जब इसकी जानकारी अख्तर को हुई तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना कुमारगंज पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया इसके बाद बकरी की तलाश के लिए थाना थाना स्तर पर तीन टीम बनाई गई वहीं एसओजी को भी लगाया गया लेकिन अभी तक कहीं कोई पता नहीं चल सका ।
