Girl Kidnapping Case: 22 वर्षीय युवती के अपहरण का आरोप, गन्ने के खेत में बंधी मिली

Spread the love

Girl Kidnapping Case: 22 वर्षीय युवती के अपहरण का आरोप, गन्ने के खेत में बंधी मिली

तारुन, अयोध्या। थाना क्षेत्र के फतेहपुर कमासिन मजरे हिरावन का पुरवा गांव में एक 22 वर्षीय युवती के अपहरण और बंधक बनाकर मारपीट करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। प्रार्थी मनीराम प्रजापति ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बेटी पूनम 22वर्ष,10 सितंबर को नंसा बाजार स्थित आँचल ब्यूटी पार्लर में सिलाई सीखने गई थी। दोपहर 1 बजे घर के लिए निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। काफी खोजबीन के बाद शाम करीब 6 बजे भटहिया गांव के लोगों ने फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी गन्ने के खेत में रो रही है।

परिजन व ग्रामीण जब गन्ने के खेत के अंदर गए तो देखा कि युवती का मुंह कपड़े से ठूंसा हुआ और हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे। बाहर निकालने पर वह बेहोश हो गई, जिसे सीएचसी ले जाया गया। होश में आने पर युवती ने बताया कि गांव के ही जगन्नाथ प्रजापति द्वारा इस घटना की साजिश रची गई। युवती का आरोप है कि रविशंकर पुत्र जगन्ननाथ व एक व्यक्ति अज्ञात ने उसे अगवा कर घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी का विवाद कुछ दिन पहले ही जगन्नाथ प्रजापति पुत्र राम आसरे के साथ हुआ था और उसके पुत्र रवी शंकर ने पहले भी सबक सिखाने और जान से मारने की धमकी दी थी । रात सूचना पर एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी तथा सीओ बीकापुर दिनेश गोदारा ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित युवती से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी ली। एस एच ओ लालचंद सरोज ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है कोई खरोच व चोट के निशान नहीं हैं फिर भी बारीकी से जांच चल रही है, दोनों परिवारों में जमीनी विवाद चल रहा है।


Spread the love

Related posts