Road Accident: कार ने मारी ई रिक्शा में टक्कर, एक ही परिवार के पांच घायल

Spread the love

Road Accident: कार ने मारी ई रिक्शा में टक्कर, एक ही परिवार के पांच घायल, किशोर रेफर

अयोध्या। रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की शाम एक कार ने एक ई रिक्शा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ई रिक्शा सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें किशोर की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसको दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है।

बताया गया कि इनायत नगर थाना क्षेत्र के तरौली के मजरे पूरे संसा तिवारी निवासी राकेश यादव अपने परिवार के साथ शाम को फैजाबाद शहर से वापस घर जा रहे थे। परिवार के सदस्य एक ई रिक्शा पर सवार थे। रायबरेली हाईवे पर इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित बारुन बाजार चौराहे के पास एक कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दुर्घटना में घायल राकेश यादव 30 वर्ष पुत्र राम अनुज, उनकी पत्नी 29 वर्षीय सुमन और बेटी 10 वर्षीय शिवांगी, बेटा 9 वर्षीय शगुन तथा छह वर्षीय शुभ को जिला अस्पताल लाया गया था। इसमें 6 वर्षीय शुभ की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसको प्राथमिक उपचार के बाद दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने दोनों पुत्रियां शगुन और शिवांगी का प्राथमिक उपचार किया है तथा राकेश और उसकी पत्नी सुमन को उपचार के लिए भर्ती कर लिया है। आवश्यक विधि कार्रवाई के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया जा रहा है।


Spread the love

Related posts