Ayodhya News : स्वच्छ वातावरण और छायादार मार्ग उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगे पौधे : राजेश कुमार 

Spread the love

Ayodhya News : मंडलायुक्त ने चौदहकोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर पौधारोपण कार्य का किया निरीक्षण

अयोध्या। मण्डलायुक्त राजेश कुमार ने चौदहकोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर चल रहे वृक्षारोपण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण की गुणवत्ता, पौधों के संरक्षण, सिंचाई व्यवस्था तथा नियमित देखरेख की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगाए गए प्रत्येक पौधे का समुचित संरक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि वृक्षारोपण अभियान के अपेक्षित परिणाम प्राप्त हो सकें।

मण्डलायुक्त ने कहा कि परिक्रमा मार्ग धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मार्ग पर लगाए जा रहे पौधे भविष्य में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ वातावरण, हरित आवरण तथा छायादार मार्ग उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पौधों की नियमित निगरानी, समयबद्ध सिंचाई, सुरक्षा एवं आवश्यक रखरखाव की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे पौधों का अधिकतम जीवित प्रतिशत बना रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, नगर आयुक्त जैनेंद्र, उपायुक्त प्राधिकरण अनुराग जैन, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) प्रखर गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडे तथा अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अमित कुमार भट्ट सहित अन्य अधिकारी उउपस्थित रहे।


Spread the love

Related posts