पुलिस विभाग की लापरवाही: छह माह बाद भी चौकी भवन पर पूर्व प्रभारी का नाम, शिकायतकर्ता हो रहे भ्रमित

Spread the love

पुलिस विभाग की लापरवाही: छह माह बाद भी चौकी भवन पर पूर्व प्रभारी का नाम, शिकायतकर्ता हो रहे भ्रमित

मिल्कीपुर, अयोध्या। जिले की आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कैंपस में स्थापित पुलिस चौकी पर लिखा चौकी प्रभारी का नाम लोगों को गुमराह कर रहा है,  छ: महीने पहले स्थांतरित हो चुके प्रभारी हरिशंकर राय का नाम चौकी भवन पर लिखा है। वही वर्तमान चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने अभी तक चौकी पर अपना नाम नहीं लिखाया है।

नरेंद्रदेव चौकी के अंतर्गत विश्वविद्यालय कैम्पस के साथ-साथ पिठला, जोरियम, अमावाछीटन, बलारमऊ, इसौली भारी ग्राम पंचायतें आती हैं। लोग अपनी फरियाद लेकर चौकी पर पहुंचते हैं। पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है कि थाना व चौकी प्रभारी अपना नाम व मोबाइल नंबर अवश्य लिखें, जिससे शिकायतकर्ता आसानी से अपनी शिकायत उन तक पहुंचा सके लेकिन पुलिस अपने कार्यों की प्रति कितनी तत्पर है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है।

जबकि चौकी का अक्सर थाना प्रभारी से लेकर पुलिस की बड़े अधिकारी तक निरीक्षण करते रहते हैं। यहां तक की आए दिन विश्वविद्यालय कैंपस के अंदर गवर्नर से लेकर मुख्यमंत्री तक के कार्यक्रम लगाते रहते हैं। वही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय में स्थापित चौकी का मरम्मत कार्य चल रहा है कार्य पूर्ण होने के बाद नाम बदलवा दिया जायेगा।


Spread the love

Related posts