गोंडा समाचार: महीनों से थी तेंदुए की आमद, आखिरकार ग्रामीणों ने ही फंसाया जाल में।

Spread the love

गोंडा समाचार: जनपद  के तरबगंज तहसील क्षेत्र के जैतपुर गांव में लगातार 1 महीने से तेंदुए का आतंक जारी था। वन विभाग व स्थानीय लोगों द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए काफी अभियान चलाया गया लेकिन कोई सफलता नहीं हाथ लगी थी। 5 दिन से लगातार तेंदुआ इलाके में दिखाई दे रहा था, इससे दहशत में रह रहे ग्रामीण अपने जानवरों और बच्चों की रखवाली खुद ही कर रहे थे।

सोमवार को जब जैतपुर के ग्रामीणों ने तेंदुए को गांव के पास आता देखा तो उसे पकड़ने की जहमत खुद ही उठाई। ग्रामीणों ने किसी तरीके से कड़ी मशक्कत से बाद एक दूसरे के सहयोग से तेंदुए को जाल में फसाया। लाठी डंडों के सहारे तेंदुए के जाल में फंसने के बाद काबू करते हुए ग्रामीण नजर आए।

इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग ग्रामीणों के हिम्मत की जमकर सराहना कर रहे हैं। तेंदुए के जाल में फसाने के बाद ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को जाल में करके दूसरे स्थान पर छोड़ने के लिए जैतपुर गांव के लिए रवाना हो गए हैं।

जाल में फंसने के बाद तेंदुआ बार-बार परेशान था और वह जाल से निकलने का प्रयास भी कर रहा था। तेंदुआ के रेस्क्यू किए जाने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए हैं और वह तेंदुए के पूंछ और उसके शरीर पर डंडा लगा करके उसे परेशान करते हुए भी नजर आए हैं।


Spread the love

Related posts