दो परिवारों के बीच संघर्ष: पठान टोलिया के जानलेवा हमले में पांच गिरफ्तार

Spread the love

दो परिवारों के बीच संघर्ष: पठान टोलिया के जानलेवा हमले में पांच गिरफ्तार

अयोध्या। नगर कोतवाली के सब की चौकी क्षेत्र स्थित पठान टोलिया मोहल्ले में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। मारपीट में कुल 14 लोगों को चोटें आई हैं।

पुलिस ने सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। एक पक्ष की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जानलेवा हमले के मामले में दूसरे पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया है।

बताया गया कि पठान टोलिया मोहल्ला निवासी राजाराम यादव और रामसुख यादव के परिवार के बीच आपस में विवाद हुआ। विवाद बढ़ा दो लाठी डंडा और अन्य सामान से लैस होकर परिवार के सदस्य झगड़े में कूद पड़े और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

मारपीट में किसी का सर फूटा तो किसी को हाथ पर हुआ शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। मामले की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 14 घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।

प्रकरण में पुलिस ने शिकायत पर जानलेवा हमला बलवा तोड़फोड़ मारपीट गाली गलौज धमकी आज की धारा में रिपोर्ट पंजीकृत की है। आरोपियों में से तीन सगे भाइयों समेत पांच का जानलेवा हमले के मामले में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।

नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में पठान टोलिया निवासी कामता प्रसाद की तीन पुत्रों विनोद कुमार यादव मनोज यादव व महेश यादव तथा राजाराम के दो बेटों अमान यादव और राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। सभी का मेडिकल परीक्षण करवा पुलिस ने चालान किया है।

मामले में श्रीमती यादव, विनोद यादव, मनोज यादव, महेश यादव, रविंद्र यादव, राजाराम यादव, जुगनू यादव, बादल यादव, रामदास यादव, मालती यादव, अनुराग यादव, रामपाल यादव, रामकृष्ण यादव, निखिल यादव और बंसी लाल यादव को चोट आई थी।


Spread the love

Related posts