रॉ अधिकारी बनकर रचाई शादी: नौकरी का झांसा और शादी कर ठगे साढ़े छह लाख रुपए

Spread the love

रॉ अधिकारी बनकर रचाई शादी: खुफिया अधिकारी बनकर युवती को झांसे में लिया, शादी कर ठगे साढ़े छह लाख रुपए

पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

गोंडा। खुद को देश की खुफिया एजेंसी RAW का अधिकारी बताकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसाने, सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देने, शादी करने और छह लाख की आर्थिक ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आने पर युवती को धमकाना भी शुरू कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के बेनीपुरवा गांव निवासी कोमल आर्या ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते अगस्त 2024 में उसकी मुलाकात गाजीपुर जिले के सिखड़ी गांव निवासी संदीप सिंह बग्गी से हुई थी। उस समय वह अंबेडकर चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थी। बातचीत के दौरान युवक ने स्वयं को RAW में तैनात अधिकारी बताया तथा अपनी बहन को बहराइच में कार्यरत आईएएस अधिकारी होने का भी दावा किया।

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने अपने प्रभाव और संपर्कों का हवाला देते हुए शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि 30 अगस्त 2024 को युवक ने उसे और उसकी मां को बुलाकर उत्तर प्रदेश सरकार की मुहर लगे कथित नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र दिखाए। उसने दावा किया कि एक माह के अंदर लखनऊ मुख्यालय में क्लर्क पद पर उसकी नियुक्ति करा देगा।

पुलिस को दी गई पीड़ित की तहरीर के अनुसार नौकरी मिलने की उम्मीद और आरोपी की बताई गई पहचान पर विश्वास करते हुए परिवार ने उसके विवाह प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। इसके बाद 25 अप्रैल 2025 को दोनों का विवाह हुआ, जबकि 14 मई 2025 को विवाह का विधिवत पंजीकरण भी कराया गया।

लेकिन कुछ समय बाद जब युवती को नौकरी संबंधी दस्तावेजों की सत्यता पर शक हुआ तो उसने जांच-पड़ताल शुरू की तब उसे पता चला कि नियुक्ति पत्र और अन्य अभिलेख कथित रूप से फर्जी थे तथा उन्हें कूटरचित तरीके से तैयार किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में सवाल उठाए तो आरोपी का व्यवहार बदल गया और उसे धमकियां मिलने लगीं।

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी आनंद कुमार राय ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इसी तरह किसी अन्य व्यक्ति को भी निशाना तो नहीं बनाया गया। उन्होंने बताया कि जांच चल रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना से परेशान युवती ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीओ सिटी आनंद कुमार राय ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इसी तरह किसी अन्य व्यक्ति को भी निशाना तो नहीं बनाया गया। जांच चल रही है, जो भी सबूत सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

Related posts