Ayodhya: ईद-उल-अज़हा की तैयारी पूरी, सड़क पर नमाज और खुले में कुर्बानी पर रोक

Spread the love

फोटो: महेंद्र गौड़ 

अयोध्या: ईद-उल-अज़हा का पर्व गुरुवार से आगामी तीन दिनों तक पूरे जिले में मनाया जाएगा। ईद-उल-अज़हा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सड़क पर नमाज और खुले में कुर्बानी को लेकर स्पष्ट कर दिया है। खुले में कुर्बानी और सड़क पर नमाज नहीं होगी।

सभी मस्जिदों के पेश इमाम को इसके लिए सूचना दे दी गई है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कुर्बानी को लेकर किसी भी तरह की पोस्ट पर पुलिस आईटी सेल की नजर रहेगी।

वहीं जिले की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज का समय तय कर दिया गया है। जिला प्रशासन और स्थानीय धार्मिक नेताओं के अनुसार, नमाज का समय सुबह 6:15 बजे से लेकर 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विभिन्न स्थानों पर नमाज का समय इस प्रकार अदा की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें नमाज स्थलों पर तैनात रहेंगी। लोगों से अपील की गई है कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखें और निर्धारित समय पर ही नमाज अदा करें। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी की ओर से जारी सूचना के अनुसार सभी मस्जिदों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पर्व को लेकर ड्यूटी तय कर दी गई है।

जानिए, कहाँ किस समय होगी नमाज
सुबह 6:15 बजे
मस्जिद जिन्नूरैन, मुकेरी टोला, शेर वाली कोठी, रकाब गंज

सुबह 6:30 बजे
मस्जिद पुलिस लाइंस
मस्जिद गुदड़ी, बजाजा चौक
मस्जिद कोटिया, रेलवे स्टेशन, अयोध्या धाम
मस्जिद पालकीखाना

सुबह 7:00 बजे
जामा मस्जिद, पुख्ता सराय चौक, तरकारी मंडी
मस्जिद काजी कुतबा, सटहटी, अयोध्या धाम
मस्जिद शाह इब्राहिम शाह, स्वर्ग द्वार, अयोध्या धाम
ईदगाह मंगलसी, सोहावल
ईदगाह जगनपुर
मुस्लिम यतीमखाना, बड़ी बुआ
मस्जिद कुबा, मोहल्ला नियावां

सुबह 7:30 बजे
मस्जिद आलमगिरी, दोराही कुआं, अयोध्या धाम
मस्जिद बेगम बिलोस, अयोध्या धाम
ईदगाह चिर्रा, मोहम्मदपुर
ईदगाह दर्शननगर

सुबह 8:00 बजे
ईदगाह सिविल लाइन
तारा ईदगाह, रानो पाली
शाह मदार शाह मस्जिद
ईदगाह बवां बाजार, कुमारगंज

सुबह 8:30 बजे
मस्जिद मलंग शाह, रोडवेज, सिविल लाइन

सुबह 9:00 बजे
मस्जिद बज्मे सलात, राठ हवेली

सुबह 10:00 बजे
जामा मस्जिद इमामबाड़ा, जवाहर अली खान
मोती मस्जिद, मुगलपुरा


Spread the love

Related posts