Political Pews: प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : चेत नारायण सिंह

Spread the love

 

Political Pews: महोबा जनपद में छात्रा के साथ हुए अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

अयोध्या। महोबा जनपद की दलित छात्रा के साथ हुई जघन्य सामूहिक दुष्कर्म एवं अमानवीय अत्याचार की घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। कांग्रेस नेताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी एवं कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन के समक्ष जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे नायब तहसीलदार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। दलित बेटियां और महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महोबा की घटना अत्यंत शर्मनाक एवं मानवता को झकझोर देने वाली है। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए तथा पीड़िता को न्याय दिलाया जाए।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं दलित समाज की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। एक छात्रा को 16 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ अमानवीय अत्याचार किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी पीड़िता एवं उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। उन्होंने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को शीघ्र कठोर सजा दिलाई जाए तथा पीड़िता को समुचित आर्थिक सहायता, सुरक्षा एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं और दलित बेटियों के साथ हो रही घटनाएं सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाती हैं। कांग्रेस इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा करती है और दोषियों को उदाहरणात्मक सजा दिए जाने की मांग करती है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा एवं पीसीसी सदस्य राम अवध पासी ने कहा भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था धवस्त हो गई, आम जनता बेहाल है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप , पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, मृत्युंजय श्रीवास्तव, शैलेन्द्र मणि पाण्डेय, उमेश उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, पंकज सिंह, राजकुमार पांडे, रामचरित्र वर्मा, जिओ हैदर, दिलीप गौड़, विजय यादव, चंचल सोनकर, राज प्रताप, डॉ विनोद गुप्ता, अशोक राय, धर्मेंद्र फास्टर, अल्पसंख्यक अध्यक्ष मो. आमिर, मो. आरिफ, अशोक कुमार शर्मा, कल्लू शर्मा एवं वीरू सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


Spread the love

Related posts