
रिकाबगंज चौराहे पर लगा अस्थाई शेड (फोटो द्वारा महेंद)
भीषण गर्मी और हीट वेव से बचाने के लिए रिकाबगंज चौराहे पर लगा अस्थाई शेड
अयोध्या। जिले भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है, वहीं गर्म हवाओं ने परेशानियां और बढ़ा दी है। हीट वेव और नौतपा के प्रकोप से लोगों को सुरक्षित रखने को लेकर नगर निगम की ओर अनूठ पहल की गई है, ताकि सड़कों पर चलने वाले लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सके।
हीट वेव और नौतपा के कारण बढ़ी प्रचंड धूप से लोगों को बचाने के लिए नगर निगम की और से रिकाबगंज चौराहे पर अस्थाई शेड की व्यवस्था की गई है, ताकि आने जाने वाले राहगीरों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। इसके अलावा भीषण गर्मी में अपनी ड्यूटी निभा रहे पुलिस कर्मियों के लिए भी कूलर की व्यवस्था की गई है। शहर के रिकाबगंज चौराहे से शुरू हुई इस अनूठी पहल को आगे भी बढ़ाई जाएगी और इसी तरह की व्यवस्था अन्य चौराहों पर भी की जाएगी।
राम पथ पर राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के आसपास भी श्रद्धालुओं के लिए बनाए जाएंगे अस्थाई शेड
नगर निगम की ओर से रिकाबगंज रेड लाइट प्वाइंट पर लगाए गए अस्थायी शेड के कारण वहां रुकने वाले यात्रियों को छाँव तो मिलेगी ही साथ ही सुकून का एहसाह भी होगा। नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने इसी तरह की व्यवस्था शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर करवाने की बात कही है। वही राम पथ पर राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के आसपास भी श्रद्धालुओं को लिए अस्थाई शेड बनाए जाएंगे।
नगर निगम की ओर से की गई इस व्यवस्था की लोग कर रहे सराहना
भीषण गर्मी के बीच सड़कों पर आवागमन करने वाले राहगीरों व स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के इस पहल का स्वागत किया है। स्थानीय लोगों का कहना है, चौराहे पर अस्थाई शेड की व्यवस्था हो जाने के कारण अब उन्हें गर्मी से निजात मिलेगी और रेड लाइट के दौरान वाहन रुकने पर थोड़ा आराम छांव में सुकून का अहसास भी होगा।
स्वास्थ्य विभाग की लोगों से कर रहा गर्मी से बचने के अपील, दे रहा जरूरी सलाह
भीषण गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सतर्कता बरतने के लिए सजग किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रचार और प्रसार के माध्यम से लोगों को गर्मी से बचाव को लेकर जरूरी निर्देश जारी कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार अपील की जा रही है कि लोग इस भीषण गर्मी और तेज धूप में न निकले और अगर जरूरी हो तो सर, मुँह शरीर को कपड़ों से ढके रहे। जबकि पानी व अन्य तरल पदार्थ जैसे लस्सी, छाछ आदि का लगातार सेवन करते रहे और अगर कोई समस्या आती है तो तुरंत चिकित्सकों की सलाह लें।

