अयोध्या के इन गांवों के हैं निवासी तो यहां मिलेगा आपका चौकी प्रभारी 

Spread the love

महाराजगंज थाना क्षेत्र में नवसृजित पुलिस चौकी का क्षेत्राधिकार घोषित 

अयोध्या। कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने तथा पुलिसिंग को आम आदमी के करीब लाने के लिए जिले में नई पुलिस चौकियों का सृजन किया गया है। जिसके लिए जमीन खोजी गई है और इन पुलिस चौकियों का क्षेत्राधिकार निश्चित किया जा रहा है। मिल्कीपुर थाना क्षेत्र के नव सृजित पुलिस चौकियों के बाद अब एसएसपी ने महराजगंज थाना क्षेत्र के अरवत पुलिस चौकी का क्षेत्राधिकार घोषित किया है।

बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि थाना महाराजगंज अन्तर्गत अस्थाई नवीन चौकी अरवत बनाये जाने का आदेश पारित किया गया है। इस चौकी क्षेत्र में थाना क्षेत्र के गांव समैसा, जयनगरा, मेदिनीपुर, फतेहपुर मुमताजाबाद, हथिलाही, नन्दराम का पुरवा, दुर्गापुर रमपुरवा, बल्ला का पुरवा, रामपुरवा, बेरासपुर, कुडी, अरवत, नगहरा, कुम्हियाँ, चाचिकपुर, वीरमपुर, ककहरा, मलखानपुर, सिंहोरिया, नुआवा, द्वारिकापुर, सरोरा रघुनाथपुर, जगदीशपुर, ललई का पुरवा, पीपरपुर, सारंगपुर, कौंधा और सेमरिया को रखा गया है। अब इन गांव क्षेत्र के लोग अपनी समस्या और शिकायत अस्थाई नवीन चौकी अरवत पर दर्ज करा सकेंगे। साथ ही हल्का गश्त और संबंधित क्षेत्र के मामलों की जांच पड़ताल अस्थाई नवीन चौकी अरवत के चौकी प्रभारी के हवाले रहेगी।


Spread the love

Related posts