धान का रकबा घटाकर दलहन-तिलहन बढ़ाने का लक्ष्य, उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि का संकल्प

Spread the love

 

← Back

Thank you for your response. ✨

अयोध्या-देवीपाटन मण्डल में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2026 सम्पन्न

अयोध्या। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के सभागार में बुधवार को अयोध्या एवं देवीपाटन मण्डल की संयुक्त मण्डल स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। इस दौरान अयोध्या जनपद की जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी भी सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। गोष्ठी में जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पिछले खरीफ में उत्तर प्रदेश ने धान उत्पादन में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस बार 110 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ खेती का लक्ष्य है। किसानों को एक हिस्से में अनिवार्य रूप से दलहन एवं तिलहन की बुवाई करने की सलाह दी। प्रमुख सचिव (कृषि) रविन्द्र ने वनरोपण, पशुपालन, उर्वरक प्रबंधन एवं किसान क्रेडिट कार्ड वितरण पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. एस.पी. सिंह, वैज्ञानिक ने प्राकृतिक खेती एवं जीवामृत के महत्व पर प्रकाश डाला। अन्त में डॉ. ए.के. मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक, अयोध्या मण्डल ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कृषकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान रामचन्दर यादव, विधायक, रुदौली, राजेश, आयुक्त, अयोध्या मण्डल, दुर्गाशक्ति नागपाल, आयुक्त, देवीपाटन मण्डल, गोंडा, डॉ. पंकज त्रिपाठी, कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश, टी.एम. त्रिपाठी, प्रबन्ध निदेशक, बीज विकास निगम, उत्तर प्रदेश सहित कई मौजूद रहे।

मुख्य उद्देश्य और लक्ष्य

अयोध्या मण्डल में खरीफ 2025 की उत्पादकता 11.44 क्विंटल/हे. से बढ़ाकर 14.07 क्विंटल/हे. करने का लक्ष्य।

देवीपाटन मण्डल में धान एवं मक्का का आच्छादन घटाकर उत्पादन 30 प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प।

दलहन एवं तिलहन का क्षेत्रफल तथा उत्पादन बढ़ावा देने पर जोर।

फार्मर रजिस्ट्री 80 प्रतिशत पूर्ण, वैध बीज वितरण लक्ष्य से 100.90 प्रतिशत अधिक।

खरीफ 2026 के प्रमुख लक्ष्य एवं घोषणाएँ

बीज, उर्वरक एवं अन्य कृषि निवेशों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित

धान के रकबे को कम कर दलहन-तिलहन का क्षेत्र बढ़ाना

देवीपाटन मण्डल में धान की उत्पादकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान

बहराइच में मशरूम लैब, गोंडा में मेज प्रोसेसिंग यूनिट एवं बलरामपुर में मिलेट्स प्रसंस्करण यूनिट स्थापित करने की मांग

प्राकृतिक खेती, जीवामृत एवं बीजोपचार को बढ़ावा

स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई अपनाने की अपील

एक हेक्टेयर पर 5 बोरी DAP एवं 7 बोरी यूरिया की अनुशंसित मात्रा

उर्वरक टैगिंग संबंधी अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

प्रगतिशील कृषकों का सम्मान

जनपद अयोध्या, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, बलरामपुर, गोंडा, बहराइच एवं श्रावस्ती के प्रगतिशील कृषकों श्री राम गोपाल तिवारी, राम हरख, मनोज कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, दुर्गेश कुमार वर्मा, राम कीरत मिश्र, हर्ष वर्धन, अनिल चन्द्र पाण्डेय, बब्बन सिंह, सुरेन्द्र गिरी, प्रदीप कुमार वर्मा आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला सहकारी बैंक बाराबंकी द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत कर चेक वितरित किए गए।

 


Spread the love

Related posts