84 Kosi Parikrama Marg: निर्माणाधीन 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के किनारे खेत में झुका बिजली का तार, हादसे का खतरा

Spread the love

84 Kosi Parikrama Marg: निर्माणाधीन 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के किनारे खेत में झुका बिजली का तार, हादसे का खतरा

अयोध्या। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के किनारे शेरपुर पारा गांव के निवासी ने बीकापुर के बरैहला में खेत को बैनामा लिया है जिसमें वह खेती करते है वही खेत के ऊपर से बिजली का तार झुकने पर ग्रामीणों में हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार तार काफी नीचे तक झुक गया है और खेत में काम करने वाले किसानों के लिए यह खतरे का कारण बन सकता है।

शेरपुर पारा निवासी छेदी वर्मा ने बताया कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के बगल स्थित खेत में बिजली का तार झुक गया है। यह लाइन बीकापुर उपकेंद्र से भगवती नगर की ओर गई हुई है। तार के खेत के ऊपर झुके होने के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में किसान और मजदूर लगातार कृषि कार्य के लिए आते-जाते रहते हैं। ऐसे में झुका हुआ बिजली का तार गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित बिजली विभाग से मौके का निरीक्षण कर तार को जल्द ठीक कराने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।


Spread the love

Related posts