
गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर पत्रकारों ने ली एकजुटता की शपथ, पत्रकार चौराहे पर किया नमन, सुख-दुख में साथ रहने का लिया संकल्प
अयोध्या। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को अयोध्या के सिविल लाइंस स्थित पत्रकार चौराहे पर पत्रकार साथियों ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने एकजुटता की शपथ लेते हुए कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया।
पत्रकार साथियों ने संकल्प लिया कि सभी पत्रकार एकजुट रहेंगे और एक-दूसरे के सुख-दुख में सदैव साथ खड़े रहेंगे। साथ ही किसी की निंदा न करने, पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने तथा समाज और जनहित से जुड़े सही मुद्दों के लिए अपनी कलम चलाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पत्रकार चौराहे के संरक्षक अजय श्रीवास्तव ‘अज्जू’, अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव, जनमोर्चा से एस.एन. सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, बृजेश तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, लव पांडे, पंकज पाठक, अभिषेक सावन, शिवदयाल, अरविंद तिवारी सहित महिला पत्रकार कुमकुम, गीता राठौर, नीलम सिंह तथा तुषार श्रीवास्तव, क्षितिज सागवानी और करण प्रजापति सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
सभी पत्रकारों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए सत्य, सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार साथियों में आपसी एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम का समापन दोनों महान नेताओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हुआ। उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता समाज की आवाज है और निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। इसअवसर पर सैकड़ों पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
