Road Accident: ट्रक और बोलेरो में टक्कर, तीन पुलिस कर्मी घायल

Spread the love

दुर्घटनाग्रस्त पुलिस वाहन

Road Accident: वाराणसी-लखनऊ हाईवे स्थित खरहरा गांव के पास हुआ हादसा

प्रतापगढ़। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में सोमवार को ट्रक और बोलेरो में हुई जोरदार टक्कर में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल सहकर्मियों को ट्रामा सेंटर रानीगंज भेजवाया है, जहां उनका उपचार चल रहा। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय बोलेरो में नारकोटिक्स सेल प्रभारी और उनकी टीम के अन्य सदस्य सवार थे। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस घटना के कारणों को खंगाल रही है, ताकि हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

घटना प्रतापगढ़ जिले के वाराणसी-लखनऊ हाईवे स्थित खरहरा गांव के पास की है। जहां ट्रक और पुलिस कर्मियों की बोलेरो गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, बोलेरो में सवार नारकोटिक्स सेल के प्रभारी और उनकी टीम मौजूद थे, इस हादसे में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। मौके की सूचना पर पहुंचे कोतवाली देहात प्रभारी व रानीगंज थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की।मदद से घायल सहकर्मियों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रानीगंज भेजवाया है। फिलहाल पुलिस को ट्रक को कब्जे में लेकर जांच के रही है।


Spread the love

Related posts