श्री राम राखी महोत्सव: श्रृंगी ऋषि आश्रम में महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Spread the love

श्री राम राखी महोत्सव: श्रृंगी ऋषि आश्रम में श्रीराम राखी महोत्सव का शुभारंभ, सरयू माता का 51 किलो दूध से दुग्धाभिषेक

गोसाईंगंज, अयोध्या। श्रृंगी ऋषि आश्रम पर तीन दिवसीय श्री राम राखी महोत्सव शुभारंभ हो गया।पहले दिन भगवती पूजन व राम राखी का पूजन हुआ।राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने जंहा सरयू माता का 51 किलो गाय के दूध से दुग्धाभिषेक कर 51 मीटर की चुनरी अर्पित किया तो वही बटुकों के बैदिक मंत्रोच्चार व शंखनाद से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुई अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने कहाकि महिलाओं के विकास के बिना देश का विकास सम्भव नही है।इसलिए हमारी सरकार की प्राथमिकता महिला का विकास ही है।

इलाकाई विधायक अभयसिंह ने कहाकि विदेशी शक्तियाँ देश को अस्थिर करने में लगी हुई है।इसलिए हम सभी से अपील करते है कि सूझबूझ के साथ देशहित को ध्यान में रखते हुए कार्य करे।

उक्त अवसर पर महंत कमलनयन दास, महंत दिनेद्र दास, रामप्यारे दास, सीताराम दास, महेंद्र गोस्वामी,सुभाष सिंह,उदयभान गुप्ता,प्रदीप जायसवाल,शशिप्रभा सिंह,विमल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Related posts