बारिश से फसल नुकसान: बेमौसम तूफानी बारिश ने गन्ने व धान की फसलों को चौपट किया

Spread the love

बारिश से फसल नुकसान: बेमौसम तूफानी बारिश ने गन्ने व धान की फसलों को चौपट किया

तारुन, अयोध्या। दो दिन से हो रही रिमझिम बारिश से कई किसानों के चेहरे की खुशियां छीन ली है। धान की फसले अभी पक्की भी नहीं थी उनके गिर जाने से बालियों में अंकुरण हो जाएगा, बालिया सड़ जाएगी। पैदावार में कमी आएगी। किसानों की नगदी फसल गन्ने के भी गिर जाने से काफी नुकसान हुआ है।

किसानों ने गन्ने को गिरने से रोकने के लिए पहले से ही गन्ने की बधाई भी कर दिया था। लेकिन लगातार हो रही बारिश से जमीन की नमी व पूर्वी हवा के तेज झोंकों से गन्ने की फसले गिरकर जमीन पर लोट गई है ।क्षेत्र के किसान मेहंदी हसन, संजय सिंह, हर्ष सिंह, रामकेवल वर्मा, साधू वर्मा, रणविजय सिंह, पप्पू वर्मा आज ने कहा कि हम लोगों की धान व गन्ने की फसले गिर जाने से काफी नुकसान हुआ है, लेकिन प्रकृति के आगे विवश हैं ।


Spread the love

Related posts