
नागपंचमी मेला: गहनाग मेला सकुशल सम्पन्न, करीब तीन लाख लोग लोग हुये शामिल
अमानीगंज, अयोध्या। जिले के अमानीगंज विकास खण्ड के गहनाग गांव में स्थित प्रसिद्ध नागपीठ गहनाग का अंतर्जनपदीय बार्षिक बडा मेला सकुशल सम्पन्न हो गया। नागपंचमी के बाद पडने वाले सोमवार को लगने वाले इस मेले में प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया, हजारों की संख्या में बडे वाहनों से दूर दूर से आये लोग लाइन में लगकर दर्शन पूजन कर रहे थे।
बिभिन्न जनपदों से आये दुकानदार दो दिन पहले ही पहुंच चुके थे मेले में लकडी और लोहे के सामनों की बिक्री ज्यादा रही।मेले में स्वयं सेवी संस्थाओं निरंकारी मिशन रूदौली, डा बंगाली रामनगर, आदि के तरफ से सेवा व जलपान कैम्प लगाया गया।मेले में प्रशासन ने तीन लाख से अधिक लोगों के आने का दावा कियाने थाना प्रभारी खण्डासा के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सोनकर ने बताया कि लगभग तीन लाख लोगों के आने का अनुमान है।

मेले की सुरक्षा में लगा रहा प्रशासनिक अमला
गहनाग मेले की सुरक्षा व्यवस्था में बडे पैमाने पर पुलिसकर्मियों को लगाया गया था इसके साथ डेढ कम्पनी पीएसी अग्नि समन दस्ता दो दर्जन महिला पुलिस बीस सब इन्सपेक्टर दिन भर लगातार लगे रहे आठ स्थानों पर बैरियर लगाकर रूट चेन्ज किया गया था खोया पाया कैम्प मे दर्जनों बच्चों को उनके परिवार से मिलाया गया।पुलिस के अनुसार 18 स्थानों पर प्वाइंट बना कर पुलिस को तैनात किया गया था मेले के सकुशल निपटने पर प्रशासन ने राहत की सांश ली इस मेले में पास पडोस के जिलों से भारी भीड़ जमा हो जाती है।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के रहने वाले डाक्टर बंगाली ने लगाया सेवा कैंप
पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के निवासी डाक्टर बंगाली ने सेवा कैम्प लागाया दिलीप कुमार बंगाली के नेतृत्व में निशुल्क दवा इलाज का कार्यक्रम पिछले 26 वर्षों से मेले में चलाया जाता रहा है वा कैंप में श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद और दवा का वितरण किया गया। इस कैंप का शुभारंभ मिल्कीपुर बिधायक चन्द्र भानु पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
वहीं दूसरी ओर संत निरंकारी मिशन रूदौली शाखा की बहनों द्वारा मेले में निशुल्क जल प्याऊ लगाया गया जिसका फीता काट कर बिधायक चन्द्र भानु पासवान ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिधायक ने मेले में लगाये गये स्वयं सेवी संस्थाओं के सेवा कैम्प की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
