
Safai Karmchari Sangh Election: उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव अधिवेशन संपन्न, अनिल समुद्री बने शाखा अध्यक्ष
अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव अधिवेशन कार्यक्रम संघ कार्यालय (बाल्दा वर्कशॉप), मातगैड़ चौराहा, अयोध्याधाम में आयोजित किया गया।
इस अधिवेशन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें घनश्याम दास पहलवान को संरक्षक, अनिल समुद्री को शाखा अध्यक्ष, श्याम जी को कार्यवाहक अध्यक्ष, अखिलेश कुमार को महामंत्री, पवन कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पप्पू भारती को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा जुनैद सलीम, विजय गुप्ता, रंजीत गौतम, जुगल तिवारी, राजा प्रजापति और सर्वेश यादव को भी पदाधिकारी के रूप में चुना गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के बृजेश चौधरी रहे, जिन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित के लिए न तो शोषण किया है और न ही होने दूंगा।
उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन के प्रति ईमानदारी से कार्य करने और हमेशा कर्मचारी हित में लगे रहने की अपील की। इस दौरान भारी संख्या में संघ के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
