अनोखा मामला: रामनगरी में बंदर बना लुटेरा…! रुपये लेकर भागा, पुलिस ने केला खिलाकर छुड़ाए पैसे

Spread the love

महिला के रुपए लौटती पुलिस

अनोखा मामला: रामनगरी में बंदर बना लुटेरा…! रुपये लेकर भागा, पुलिस ने केला खिलाकर छुड़ाए पैसे….

अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन चौकी इलाके में बंदर द्वारा रुपये लेकर भागने का अनोखा मामला सामने आया। थाना कैंट क्षेत्र के भिखनपुर निवासी अंजू देवी के 42,105 रुपये बंदर लेकर भाग गया। महिला के रुपये वापस पाने के लिए राहगीरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन बंदर रुपये छोड़ने को तैयार नहीं हुआ।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक अशोक कुमार, पंकज सिंह समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बंदर को पकड़ने या डराने के बजाय सूझबूझ से काम लिया।

पुलिस ने केले का सहारा लिया और बंदर का ध्यान रुपयों से हटाने का प्रयास किया। जैसे ही बंदर केले की ओर आकर्षित हुआ, पुलिसकर्मियों ने सावधानीपूर्वक उसके कब्जे से रुपये बरामद कर लिए।

रुपयों की पहचान और आवश्यक जांच के बाद पुलिस ने पूरी 42,105 रुपये की रकम अंजू देवी को सकुशल वापस कर दी। रुपये वापस मिलने के बाद महिला ने राहत की सांस ली।

पुलिस की तत्परता, धैर्य और अनोखी सूझबूझ की स्थानीय लोगों ने सराहना की। इस घटना का वीडियो और मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।


Spread the love

Related posts