सावन का सोमवार: बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुई रामनगरी 

Spread the love

सावन का सोमवार: सावन के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में रामनगरी पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया भोले बाबा का अभिषेक

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के लिए गए पुख्ता इंतजाम

अयोध्या। सावन महीने के पहले सोमवार को रामनगरी में हर तरफ केवल बोल बम के जयकारों की गूंज रही, जिधर देखे उधर बोले बाबा के भक्त उनका जलाभिषेक करने के लिए उत्साहित दिखे।

रामनगरी के नागेश्वरनाथ मंदिर, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। रामनगरी ही नहीं जिले ग्रामीणचलों में ही शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वही श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर भी बेहतर इंतजाम किए गए। सावन माह के पहले सोमवार पर अल सुबह ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं भी भीड़ उमड़ने लगी, श्रद्धालु अल सुबह से ही यहां पहुंचने लगे।

श्रद्धालुओं ने सबसे पहले पतित पावनी माँ सलिला सरयू में स्नान किया उसके बाद आपने आराध्य महादेव के दर्शन पूजन के लिए मंदिर पहुंचे, श्रद्धालुओं ने अयोध्या के प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर, क्षीरेश्वरनाथ मंदिर पर पहुंच बाबा का जलाभिषेक किया और उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और विश्व कल्याण की कामना की।

जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। साथ किसी भी श्रद्धालु को कोई समस्या न हो इसका भी विशेष ध्यान दिया जा रहा था।

पुलिस प्रशासन की ओर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जा रहा था, ताकि सभी श्रद्धालु सुविधा के साथ अपने आराध्य महादेव का जलाभिषेक कर सकें। वही जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने राम मंदिर और हनुमानगढ़ी पहुंच दर्शन पूजन भी किया। मान्यता है कि नागेश्वरनाथ मंदिर की स्थापना भगवान श्रीराम के पुत्र कुश ने की थी। इसके अलावा जिले सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी सावन के प्रथम सोमवार को लेकर भक्तों ने उत्साह दिखा, सुबह से ही श्रद्धालु अपने आराध्य का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक व पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया।


Spread the love

Related posts