Ayodhya News : विकसित भारत के लिए युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प 

Spread the love

Ayodhya News : सुना प्रधानमंत्री का उद्बोधन, देखा लाइव 

अयोध्या। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत नशा मुक्ति फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। जय देवनाथ बाबा राजा भैया शिक्षण संस्थान, देवनाथन, पिरखौली, सोहावल में आयोजित इस कार्यक्रम में अभियान के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्घाटन और उद्बोधन का लाईव प्रसारण हुआ। इस अवसर पर युवाओं ने विकसित भारत के लिए नशे से दूर रहने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वयं नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें। पीएम ने कहा कि स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

सजीव प्रसारण और संकल्प के बाद युवाओं एवं नेहरू युवा केंद्र अयोध्या के स्वयंसेवकों ने “नशा मुक्त भारत – विकसित भारत” के समर्थन में जागरूकता पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन को देखा एवं सुना।

अन्य विकास खंडों में भी हुए कार्यक्रम

राष्ट्र को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत जनपद के विकासखंड अमानीगंज,मिल्कीपुर, मया बाजार,बीकापुर एवं रुदौली में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम का आयोजन माय भारत, अयोध्या की ओर से किया गया। जिसमें जिला कार्यक्रम युवा अधिकारी शिवम जायसवाल, संस्थान के शिक्षकगण, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYVs), माय भारत के स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना, समाज में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं की सक्रिय सहभागिता से विकसित भारत के संकल्प को साकार करना रहा।


Spread the love

Related posts