सड़क दुर्घटना: बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान हुई मौत….
तारुन, अयोध्या। नंसा तारुन मार्ग के बेलगरा गदुरहवा गांव के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग महिला धनपता की इलाज के दौरान 11वें दिन दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने लिखा पढ़ी की कार्रवाई करने के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले मे मृतका के बेटे पृथ्वी पाल कोरी पुत्र स्वर्गीय हुबलाल कोरी का आरोप है की उनकी बुजुर्ग माता धनपता को सड़क पार करते समय बाइक संख्या यू.पी 42 BV 9463 के चालक सूर्यकांत मिश्रा पुत्र निशकांत मिश्रा ने प्रातः 8.45 बजे अनियंत्रित बाइक चलाते हुये जोरदार टक्कर मार दिया था। टक्कर लगने से उनकी मां सड़क पर अचेत अवस्था में गिर गयी। जिससे उनका दोनों पैर टूट गया और हड्डियां बाहर निकल आयी। घटना के समय बाइक चालक भी घायल हो गया था इसके बाद उसका परिचित उसे इलाज को अपने साथ लेकर चला गया था। लेकिन उसकी बाइक मौके पर छूट गई थी जिसे मौजूद लोगों ने अपने कब्जे में ले लिया था।
मृतका के बेटे का कहना है कि उसने अपनी चोटिल मां को इलाज हेतु अपने निजी वाहन से तारुन सीएचसी ले गया। जहां डॉक्टरों ने दवा इलाज के बाद उनकी माँ को इलाज भेज दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मां की 11वें दिन मौत हो गयी।
पीड़ित ने मामले मे तारुन थानाध्यक्ष को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर फतेहपुर कमासिन निवासी बाइक चालक सूर्यकांत मिश्रा पुत्र निशा कांत मिश्रा पर कार्रवाई करने को शिकायती पत्र दिया है।
थानाध्यक्ष लालचंद सरोज ने बताया प्रकरण मे रिपोर्ट दर्जकर जांच एस आई दरोगा ज्योति यादव को सौपी गयी है।
